Bengaluru Flood: बारिश से थम गई बेंगलुरु की रफ्तार,UBER बुलाने पर आया ट्रेक्टर देखिए हर तरफ तबाही का मंजर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengaluru Flood Photos: बेंगलुरु में मूसालाधार बारिश के कारण हर तरफ तबाही का मंजर है. कई लोगों को तो अपने ऑफिस तक पहुंचने के लिए ट्रेक्टर की सवारी का सहारा लेना पड़ा. शहर के सभी झील और तालाब जलमग्न हो गए हैं.

विज्ञापन
undefined

बेंगलुरु में मूसालाधार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया. राहत कार्यों के लिए नौकाओं और ट्रैक्टरों को लगाना पड़ा. कई आईटी पेशेवर को तो अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर की सवारी का सहारा लेना पड़ा.

विज्ञापन
undefined

बेंगलुरु शहर में अनेक झील, तालाब और नाले लबालब भरे हैं और निचले इलाकों में घरों में पानी भर गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. बाढ़ग्रस्त सड़कों पर गुजरने में और अपने गंतव्यों तक पहुंचने में बेंगलुरु वासियों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी.

undefined

हवाई अड्डा भी जलभराव से अछूता नहीं रहा. अनेक लोगों ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की. इसी तरह के एक पोस्ट में एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें लोगों को शहर के हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर पानी के बीच में से गुजरते देखा जा सकता है.

undefined

बाहर आने-जाने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. कैब ड्राइवर्स राइड एक्सेप्ट नहीं कर रहे, जिससे लोगों को आने जाने में और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

undefined

सरजापुर रोड पर रैंबो ड्राइव लेआउट और सनी ब्रूक्स लेआउट समेत कुछ इलाकों में जलभराव की ऐसी स्थिति है कि सुबह के समय छात्रों और दफ्तर जाने वालों को निकालने के लिए नौकाओं और ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करना पड़ा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola