Breaking News : एस जयशंकर का ट्वीट-ऑपरेशन गंगा जारी
Breaking News LIVE: यूपी में छठे चरण चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 10 जिलों की 57 सीटों पर चुनाव. रूसी और यूक्रेनी सेनाओं के बीच घमासान लड़ाई. यूक्रेन में भारी तबाही. रोमानिया से 200 छात्रों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा एयरफोर्स का सी-17 ग्लोबमास्टर. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
एस जयशंकर का ट्वीट-ऑपरेशन गंगा जारी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया है कि ऑपरेशन गंगा जारी है और आज 18 विमान यूक्रेन से भारतीयों को लेकर स्वदेश आयेगा.
भारत और रूस के अच्छे संबंध हैं, युद्धविराम के लिए पहल करे भारत
फ्रांस ने कहा है कि भारत और रूस के अच्छे संबंध हैं, भारत को युद्धविराम के लिए पहल करनी चाहिए और रूस को बातचीत के टेबल तक लाना चाहिए.
दिल्ली में आज आये कोरोना संक्रमण के 320 नये मामले
दिल्ली में आज आये कोरोना संक्रमण के 320 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 3 संक्रमितों की मौत हो गयी है. वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 338 है.
ठाणे के गगनगिरी चॉल में गैस सिलेंडर विस्फोट
ठाणे के गगनगिरी चॉल में दो गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ है, जिससे छह कमरे क्षतिग्रस्त हो गये हैं.
नवाब मलिक को सात मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
नवाब मलिक को सात मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है. आज उनकी हिरासत अवधि समाप्त हुई जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था.
गुड़गांव में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हादसे में पांच लोगों की मौत
गुड़गांव में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बिनौला गांव के पास एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद करने में कामयाब रही. दुर्घटनाग्रस्त कार राजस्थान में रजिस्टर्ड है और उस पर राजस्थान की नंबर प्लेट है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए