Breaking News: दिल्ली में कोरोना के संक्रमण से 3 लोगों की मौत, 484 संक्रमित मिले
Breaking News: दिल्ली में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गयी है. यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने का अभियान जारी है. करीब एक हजार लोगों की वतन वापसी हो चुकी है. इस अभियान पर प्रति घंटे 7-8 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं.
दिल्ली में कोरोना के संक्रमण से 3 लोगों की मौत, 484 संक्रमित मिले
दिल्ली में रविवार को कोरोनावायरस के संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो गयी. पिछले 24 घंटे में 484 नये संक्रमित मिले हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2,086 है.
यूक्रेन की वर्ल्ड लीडर्स से अपील, रूस के वोटिंग पावर को करें निरस्त
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वर्ल्ड लीडर्स से अपील की है कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के वोटिंग पावर को निरस्त करें, क्योंकि यूक्रेन उसकी नरसंहार की योजना है.
रूस-यूक्रेन संकट पर आज फिर होगी सुरक्षा परिषद की बैठक
रूस-यूक्रेन संकट पर रविवार को फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होगी. इसके पहले एक बार वोटिंग हो चुकी है, जिसमें भारत ने तटस्थ रुख अपनाया था और किसी के भी पक्ष में वोटिंग नहीं की थी.
बिना वीजा पोलैंड में दाखिल हो रहे हैं भारतीय नागरिक
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय नागरिक बिना वीजा के पोलैंड की सीमा में दाखिल हो रहे हैं. भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार की पहल पर पोलैंड ने बिना वीजा भारतीय नागरिकों को अपनी सीमा में आने की छूट दे दी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए