Breaking News LIVE: दिल्ली में आज आये कोरोना के 739 नये मामले, 5 की मौत
Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार अहले सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. पंजाब और यूपी में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. रूस और यूक्रेन विवाद पर अमेरिका ने जताई उम्मीद, रूस के हमला करने पर अमेरिका के पक्ष में खड़ा होगा भारत. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
दिल्ली में आज आये कोरोना के 739 नये मामले, 5 की मौत
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 739 नये मामले सामने आये हैं जबकि 5 लोगों की मौत हुई है.
जेपीएससी का संशोधित रिजल्ट जारी
जेपीएससी का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मुख्य परीक्षा के लिए 4885 उम्मीदवार चयनित हुए हैं.
कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब मामले पर सुनवाई कल तक के लिए टाली
कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब मामले पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है. लड़कियों की तरफ से हिजाब को अनुमति देने की वकालत करने वाले वकील ने कहा कि हिजाब पर बैन असंवैधानिक है.
चन्नी ने कहा-मेरे बयान को गलत तरीके से प्रचारित किया गया
चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपने बिहार-यूपी के भैया वाले बयान पर स्पष्टीकरण दिया है और कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रचारित किया गया है. चन्नी ने कहा कि मैंने प्रवासियों पर कोई टिप्पणी नहीं की थी, मैंने आप के लोगों पर प्रतिक्रिया दी थी.
मणिपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
मणिपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, इंफाल हवाईअड्डे सीएम एन बीरेन सिंह ने किया स्वागत.
मुजफ्फरनगर में दो स्कूली बसों में टक्कर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खटीमा-पानीपत राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को दो स्कूल बसों में टक्कर हो गई. हादसे में चार बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घायलों में बसों के चालक भी शामिल हैं.बच्चों को मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए