जम्मू-कश्मीर : बारामूला एनकाउंटर में लश्कर का टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू ढेर

Published by : Agency Updated At : 21 Apr 2022 11:28 AM

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गये. एक पुलिस अधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गई है. अधिकारी के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर में बारामूला के मालवाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाश अभियान शुरू किया था. ताजा जानकारी के अनुसार बारामूला एनकाउंटर में लश्कर का टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू मारा गया है.

तीन जवानों को मामूली चोटें

आगे अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि शुरुआती गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं. अभियान जारी है. आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी.

बारामूला एनकाउंटर में लश्कर का टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू ढेर

कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. IGP कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि बारामूला एनकाउंटर में लश्कर का टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू मारा गया है. वह बडगाम ज़िले में हाल ही में एक एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या सहित नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों की कई हत्याओं में शामिल था.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola