Baba Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Baba Bageshwar

Baba Bageshwar (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री)

बाबा धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला के रहने वाले हैं, उनके मोबाइल फोन पर अंजान नंबर से फोन आया था. जिसमें जान से मारने की धमकी दी गयी. फिलहाल इस मामले में बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि उनके चचेरे भाई को रात में अनजान नंबर से फोन कॉल आया था. जिसमें जान से मारने की धमकी दी गयी.

धीरेंद्र शास्त्री को रात में आयी अनजान नंबर से फोन

बताया जा रहा है कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला के रहने वाले हैं, उनके मोबाइल फोन पर अंजान नंबर से फोन आया था. जिसमें जान से मारने की धमकी दी गयी. फिलहाल इस मामले में बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने अपनी शिकायत में बताया, उनके फोन पर रविवार की रात 9 बजकर 15 मिनट पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया. फोन रिसीव करने पर शख्स ने कहा, धीरेंद्र से बात कराओ. लोकेश गर्ग ने कहा, मेरी धीरेंद्र शास्त्री तक पहुंच नहीं है, उनसे बात करा पाना मुश्किल है. फिर शख्स ने कहा, धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना. यह कहते हुए शख्स ने फोन कट कर दिया.

बमीठा थाने में शिकायत दर्ज

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने धमकी भरे कॉल की शिकायत करते हुए बमीठा थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने धारा 506 और 507 के तहत एफआईआर दर्ज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर बवाल जारी ‘जोशीमठ खत्म हो रहा, चमत्कार है तो बचा लीजिए’

विवादों में हैं धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों विवादों में हैं. उनपर अंधविश्वास फैलाने और लोगों को भटकाने का आरोप लग रहा है. शास्त्री विवादों में तब आये जब वह 5 से 11 जनवरी के बीच नागपुर में कथा करने गये थे. उसी समय अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनपर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया. उनके खिलाफ इसको लेकर शिकायत भी दर्ज करायी गयी.

बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर बवाल जारी

बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर इस समय मीडिया जगत में बड़ी चर्चा हो रही है. टीवी न्यूज चैनल की बात हो या फिर सोशल मीडिया, हर जगह धीरेंद्र शास्त्री की ही चर्चा हो रही है. उनके समर्थन और विरोध में लोग उतर गये हैं. भाजपा के महासचिव धीरेंद्र शास्त्री ने समर्थन करते हुए कहा, मैंने एक इंटरव्यू देख रहा था, जिसमें शास्त्री कह रहे थे कि चमत्कार उनका नहीं है, बल्कि उनके इष्ट देव का है. मैं हनुमानजी और संन्यासियों पर पुरा भरोसा है. मैं कुछ नहीं बल्कि छोटा सा साधक हूं. बाबा के बयान पर विजयवर्गीय ने कहा, धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाना गलत है. सनातन धर्म में उनके जैसे कई लोग हैं. भाजपा महासचिव ने आगे कहा, लोग दरगाह पर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं. वहां तो लोगों को पीटा जाता है, लोग जमीन पर लोटते हैं, लेकिन उनपर कोई सवाल नहीं उठाता.

धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

अंधविश्वास का आरोप लगने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, मैं कोई अंधविश्वास नहीं फैला रहा. मैं कभी यह नहीं कहता कि मैं भगवान हूं. उन्होंने संविधान का हवाला दिया और कहा, अनुच्छेद 25 के तहत उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है. इसी के तहत वह अपने धर्म का प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया और कहा, हमें इस मामले में अधिक पड़ना ही नहीं है. जब से सनातन धर्म में घर वापसी का मामला उठाया, तब से मेरे ऊपर हमला किया जा रहा है. मेरे खिलाफ षड़यंत्र किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा, हमें डरना नहीं है और न ही डिगना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola