Atul Subhash Suicide: अतुल की खुदकुशी के बाद आया पत्नी निकिता के परिवार का रिएक्शन, कहा- 'हम कसूरवार नहीं'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Dec 2024 8:12 PM
Atul Subhash Suicide
Atul Subhash Suicide: अतुल सुभाष की मौत के बाद पहली बार उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया के परिवार की तरफ से बयान आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निकिता के परिवार ने घटना पर दुख जाहिर किया है.
Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी का मामला ने तूल पकड़ लिया है. हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. सुभाष की मौत के बाद उसका परिवार सदमे में हैं. उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, अतुल सुभाष की मौत के बाद पहली बार उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया के परिवार की तरफ से बयान आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निकिता के परिवार ने घटना पर दुख जाहिर किया है. उनका कहना है कि हम दोषी नहीं हैं.
पत्नी निकिता के परिवार का आया बयान
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए निकिता सिंघानिया के परिवार ने कहा कि हम अतुल की मौत के लिए जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने उसकी मौत पर अफसोस भी जाहिर किया. निकिता के परिवार ने कहा कि हमे भी अतुल की मौत का गहरा दुख है. इस बीच परिवार के लोगों ने कहा कि हम जल्द ही सबूतों के साथ सामने आएंगे. उन्होंने कहा कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उसके भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज किया है. इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बता दे अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे. अतुल सुभाष ने खुदकुशी करने से पहले 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था.
दहेज कानूनों के तहत अतुल पर दर्ज था मामला
अतुल सुभाष ने अपने वीडियो और सुसाइड नोट में दावा किया है कि उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया ने उसपर कई तरह के झूठे मामले दर्ज कराये थे. यह भी आरोप है कि निकिता सिंघानिया अपने बेटे से अतुल को मिलने नहीं देती है. निकिता ने अतुल से तीन करोड़ रुपये की मांग की थी. अतुल को केस के सिलसिले में अक्सर कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते थे. इन सबसे तंग आकर और पत्नी के झूठे आरोपों से परेशान होकर अतुल सुभाष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अतुल ने अपनी पत्नी, जज और सास के अतिरिक्त दो और लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










