ePaper

'लद्दाख में G20 बैठक की मेजबानी करने से रोकने की कोशिश', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा

Updated at : 18 Aug 2023 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
'लद्दाख में G20 बैठक की मेजबानी करने से रोकने की कोशिश', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि कुछ पड़ोसी देशों ने भारत को लद्दाख में जी20 बैठक की मेजबानी करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन यह एक "बेहद सफल आयोजन" साबित हुआ, जिसमें दुनिया भर से युवाओं की भागीदारी देखी गई.

विज्ञापन

Anurag Thakur On G20 Summit : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि कुछ पड़ोसी देशों ने भारत को लद्दाख में जी20 बैठक की मेजबानी करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन यह एक “बेहद सफल आयोजन” साबित हुआ, जिसमें दुनिया भर से युवाओं की भागीदारी देखी गई. खेल एवं युवा मामलों के मंत्री ठाकुर ने यहां वाई20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहा कि भारत अपनी जी-20 अध्यक्षता को देशभर के सैकड़ों स्कूल और कॉलेज में ले गया और वैश्विक एजेंडे को आकार देने में युवाओं की भागीदारी की अपील की.

‘प्री-समिट’ को वहां होने से रोकने की कोशिशों की

अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘जब हम लद्दाख और जम्मू कश्मीर गए, तो कुछ पड़ोसी देशों ने ‘प्री-समिट’ को वहां होने से रोकने की कोशिशें की लेकिन इसके बावजूद बैठक बेहद सफल रही.’’ यहां रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर में वाई20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया और इसमें जी-20 देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

देश का एक नयी दिशा की ओर मार्गदर्शन किया

समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम, कृष्ण और बुद्ध से लेकर स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और विनायक दामोदर सावरकर जैसी समकालीन हस्तियों तक, इन सभी ने लोगों को प्रेरित किया है और देश का एक नयी दिशा की ओर मार्गदर्शन किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता की ‘त्रिवेणी’ देश को अद्वितीय बनाती है. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए ‘स्टैंड अप इंडिया’ और ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ जैसी कई युवा-उन्मुख योजनाएं शुरू की हैं. ठाकुर ने कहा, ‘‘हमारे मूल्यों के समृद्ध दर्शन में हमारी जी20 अध्यक्षता का आधार ‘वसुधैव कुटुंबकम’ है, जो इस लोकाचार के साथ प्रतिध्वनित होता है कि दुनिया एक परिवार है. यह गहन भावना हमारे मार्गदर्शक दर्शन ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य को समाहित करती है.’’

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर यह उचित है कि वाई20 शिखर सम्मेलन दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक में आयोजित किया जा रहा है, लेकिन यह एक ऐसा शहर भी है जो आधुनिक समय के साथ संपर्क में है. उन्होंने कहा कि यूथ-20 के पहले आयोजित कार्यक्रमों में देशभर से हजारों स्कूल और कॉलेज ने हिस्सा लिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम एक नए भारत के उद्भव की तस्वीरें देख सकते हैं जिसकी नियति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकार दे रहे हैं.’’

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola