हनुमान जी को शुक्रिया कहने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कनॉट प्लेस के इस मंदिर पर है उनकी आस्था अपार

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आस्था कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में बहुत है. अच्छे और बुरे वक्त में वो संकटमोचन के दरबार में हाजिरी लगाते नजर आ ही जाते हैं.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की आस्था कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में बहुत है. यही वजह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद यहां पहुंचे. उनके साथ पार्टी नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी दिखे. पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें केजरीवाल हाथ में हनुमान जी का झंडा लिए नजर आ रहे हैं. उनके पीछे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल वीडियो में दिख रहीं हैं.

मंदिर जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा- दोपहर 12 बजे भगवान का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा. शराब नीति ‘घोटाले’ के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए थे.

हनुमान पर अपार आस्था है अरविंद केजरीवाल को

अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के दौरान अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद भी कनॉट प्लेस (सीपी) स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे थे. संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन के दौरान उनकी पत्नी और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे. जेल से रिहा होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पूजा-अर्चना करने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे थे. केजरीवाल के लिए यह हनुमान मंदिर का एक अलग ही महत्व रखता है. राजनीति में आने के बाद अपने अच्छे और बुरे वक्त में वो संकटमोचन के दरबार में हाजिरी लगाते नजर आ ही जाते हैं.

Read Also : BJP:जेल वाले से बेल वाले मुख्यमंत्री बने केजरीवाल दें इस्तीफा

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने के बाद राजनीति में आने वाले अरविंद केजरीवाल 2013 में पहली बार हनुमान मंदिर गए थे. इसके बाद दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनी और वो 49 दिनों तक मुख्यमंत्री भी रहे. इसके बाद 2015 में जब दूसरी बार दिल्ली में चुनाव हुए जब केजरीवाल फिर सीएम बने तो वो एक बार फिर संकटमोचन के दरबार में गए और यह सिलसिला आज तक जारी है.

मंदिर में पूजा करने पहुंचीं थीं केजरीवाल की पत्नी सुनीता

दिल्ली शराब नीति मामले में इस साल मार्च में सीएम केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी ने गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था. उनके लिए मन्नत मांगने उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल इसी मंदिर में माथा टेकने पहुंची थीं. 23 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल के साथ उनके परिवार के लोग और पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मंदिर में नजर आए. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीएम केजरीवाल को 10 मई को अंतरिम जमानत दे दी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola