Anil Antony Joining BJP: बेटे अनिल के भाजपा में शामिल होने से एके एंटनी दुखी, कहा- फैसले से मैं आहत

अपने बेटे अनिल एंटोनी के भाजपा में शामिल होने पर एके एंटनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है. यह बहुत ही गलत फैसला है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हो गये हैं. अनिल ने पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इधर बेटे के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने दुख जताया है. अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था.
बेटे अनिल के भाजपा में शामिल होने से एके एंटनी दुखी, कहा- फैसले से मैं आहत
अपने बेटे अनिल एंटोनी के भाजपा में शामिल होने पर एके एंटनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है. यह बहुत ही गलत फैसला है. भारत का आधार एकता और धार्मिक सद्भाव है. 2014 के बाद, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई, वे व्यवस्थित रूप से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं. भाजपा देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रहे हैं.
भाजपा में शामिल होकर अनिल एंटनी ने ‘मौंडी बृहस्पतिवार’ को पिता को दिया धोखा : कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिये अनिल के एंटनी को आड़े हाथों लेते हुये कांग्रेस ने उनकी आलोचना की और कहा कि उन्होंने ‘मौंडी बृहस्पतिवार’ के दिन अपने पिता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के साथ विश्वासघात किया है.
Also Read: एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का किया था विरोध
#WATCH | "Anil’s decision to join BJP has hurt me. It is a very wrong decision. India’s base is unity and religious harmony. After 2014, Modi govt came to power, they’re systematically diluting diversity and secularism….": AK Antony on his son Anil Antony joining BJP pic.twitter.com/6Gg03qvZY0
— ANI (@ANI) April 6, 2023
अनिल के भाजपा में जाने से कांग्रेस के लिए चिंता की कोई बात नहीं
केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने कहा कि अनिल को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गयी थी और इसलिये उन्होंने भाजपा का दामन थामा है और यह कांग्रेस के लिये चिंता का विषय नहीं है. उन्होंने कहा, आज (मौंडी बृहस्पतिवार) जूडस (इस्कैरियट) का दिन है जिसने 30 चांदी के सिक्कों के लिए यीशु मसीह को धोखा दिया. उस दिन ऐसी कई चीजें हुई होंगी. इसे (अनिल के भाजपा में शामिल होने को) भी एक ऐसी ही घटना के रूप में देखा जाना चाहिए.
इसी साल जनवरी में अनिल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
अनिल एंटनी ने इसी साल जनवरी में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी. इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था. इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










