NCP छिनने पर बोलीं सुप्रिया सुले- हम चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :06 Feb 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
NCP छिनने पर बोलीं सुप्रिया सुले- हम चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

NCP के नाम और चुनाव चिह्न के मामले में चुनाव आयोग द्वारा अजीत पवार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने पर सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, जो शिवसेना के साथ उन्होंने किया वही हमारे साथ किया. इस पार्टी का संस्थापक सदस्य एवं संस्थापक नेता एक ही व्यक्ति रहे हैं और वह शरद पवार हैं.

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग से तगड़ा झटका लगने के बाद शरद पवार गुट ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर ली है. NCP के नाम और चुनाव चिह्न के मामले में चुनाव आयोग द्वारा अजीत पवार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने पर सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, जो शिवसेना के साथ उन्होंने किया वही हमारे साथ किया. इस पार्टी का संस्थापक सदस्य एवं संस्थापक नेता एक ही व्यक्ति रहे हैं और वह शरद पवार हैं. माहौल कुछ और है, देश में ‘अदृश्य शक्ति’ है जो यह सब कर रही है. हम सुप्रीम कोर्ट जरूर जाएंगे. इधर अजीत पवार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद NCP कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था भले ही विधायक पाला बदल लें, पार्टी ऐसा नहीं करती: जयंत पाटिल

एनसीपी (शरद पवार) गुट की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे क्योंकि हमारी आखिरी उम्मीद वही है. हम उम्मीद करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट निर्वाचन आयोग के फैसले पर रोक लगाएगा. हमें शरद पवार के पीछे मजबूती से खड़ा रहना है. पार्टी कार्यकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि एनसीपी की स्थापना शरद पवार ने की थी, उन्होंने इसे जमीनी स्तर पर बढ़ाया और राजनीतिक करियर में आगे बढ़ने में कई नेताओं की मदद की. उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अतीत में कहा था कि भले ही विधायक पाला बदल लें, लेकिन पार्टी ऐसा नहीं करती. इसके बावजूद, निर्वाचन आयोग ने निर्वाचित प्रतिनिधियों और उनके झुकाव के आधार पर निर्णय दिया है.

अजित पवार का गुट ही असली NCP है : चुनाव आयोग

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि अजित पवार गुट ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) है. आयोग ने अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह को NCP का चुनाव चिह्न ‘दीवार घड़ी’ आवंटित किया. आयोग ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष छूट देते हुए शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट को अपने राजनीतिक दल के लिए एक नाम का दावा करने और तीन प्राथमिकताएं देने के लिए बुधवार दोपहर तक का समय दिया है.

शरद पवार गुट से बगावत कर अजित पवार ने शिंदे सरकार को किया सपोर्ट, बने उपमुख्यमंत्री

मालूम हो अजित पवार पिछले साल जुलाई में एनसीपी के अधिकांश विधायकों के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार का समर्थन किया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola