चीन जा सकते हैं अजित डोभाल, सीमा विवाद पर होगी बातचीत

Updated:
विज्ञापन

अजीत डोभाल (File Photo PTI)

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अगले महीने संभावित भारत दौरे से पहले अजित डोभाल चीन के दौरे पर जा सकते हैं. यह दौरा अहम माना जा रहा है. इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (24 अगस्त) सोमवार को चीन जा सकते हैं. वहां वे दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर होने वाली विशेष प्रतिनिधियों की बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक भारत और चीन के रिश्तों को फिर से सामान्य बनाने की कोशिशों का हिस्सा है. मामले से जुड़े लोगों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है.

विज्ञापन

अजित डोभाल मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री और सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि वांग यी से मुलाकात कर सकते हैं. यह विशेष प्रतिनिधियों की व्यवस्था के तहत 25वें दौर की बातचीत होगी. इसकी शुरुआत 2003 में भारत-चीन सीमा विवाद का समाधान निकालने के लिए एक ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से हुई थी. दोनों देशों के बीच सीमा करीब 3,488 किलोमीटर लंबी है.

शी जिनपिंग के भारत आने की उम्मीद

अजित डोभाल का चीन दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसके बाद अगले महीने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने की उम्मीद है. वे नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, भारत और चीन ने अभी तक शी जिनपिंग के दौरे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है.


ये भी पढ़ें: पुणे के एक कार्यक्रम में NSA अजीत डोभाल बोले-आजादी का मतलब मनमानी करना नहीं होता

भारत दौरा करीब सात साल बाद होगा शी जिनपिंग का

शी जिनपिंग का यह भारत दौरा करीब सात साल बाद होगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात अगस्त 2025 में चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. दोनों नेताओं की यह मुलाकात भारत-चीन संबंधों में सुधार की कोशिशों के बीच हुई थी.


ये भी पढ़ें: अविश्वास के बीच भारत-चीन संबंध में गति

सीमा पर शांति दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद अहम

विशेष प्रतिनिधियों की यह बातचीत अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हाल ही में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए तनाव के बीच हो रही है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार (22 अगस्त) को भी कहा कि भारत-चीन संबंधों की दिशा काफी हद तक सीमा पर स्थिति पर निर्भर करेगी. यानी सीमा पर शांति दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद अहम है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola