मौसम : बिहार में ऑरेंज अलर्ट, झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश का अलर्ट, फोटो पीटीआई

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के असर से 24 से 26 अगस्त के दौरान ओडिशा में और 24 से 25 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 24 अगस्त को गंगा के मैदानी इलाकों (कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर वाला इलाका) वाले पश्चिम बंगाल में, 24 से 27 अगस्त के दौरान झारखंड में जबकि 24 से 26 अगस्त के दौरान बिहार में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

विभाग के अनुसार, 24 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों से लेकर अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 24 से 29 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में जबकि 24 से 26 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

27 से 29 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, जबकि 29 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 27 अगस्त तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट, इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, 24 से 25 अगस्त के दौरान पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों में ऑरेंज अलर्ट (सतर्क रहें) जारी किया गया है, जहां भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों (जैसे पटना, गया, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई आदि) मेंयेलो अलर्ट जारी किया गया है. मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और पूर्णिया सहित मध्य एवं उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 24 अगस्त को झारखंड राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, लातेहार), दक्षिण-पश्चिमी (गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम) और निकटवर्ती मध्य भागों (लोहरदगा, खूंटी) में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं. वहीं 25 अगस्त को भी राज्य भर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं, जबकि दक्षिण-पश्चिमी जिलों (गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम) के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग (खूंटी) में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.


झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

मौसम विभाग का प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34-36°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C रहने की संभावना है. सुबह से दोपहर के बीच अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और दोपहर से शाम के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 25 अगस्त को तापमान 34-36°C (अधिकतम) व 25-27°C (न्यूनतम) के साथ दोपहर के समय हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. इसके बाद 26 अगस्त को तापमान बढ़कर 35-37°C तक पहुंच सकता है औरबारिश की कोई संभावना नहीं है.


दिल्ली का मौसम
दिल्ली का मौसम

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना

24 से 29 अगस्त के बीच पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. 24 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और 24-25 अगस्त को असम व मेघालय में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 से 29 अगस्त तक काफी भारी बारिश हो सकती है.


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : रक्षा बंधन में होगी भारी बारिश, 29 अगस्त तक का वेदर अपडेट आया

दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान

24 से 29 अगस्त के बीच रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 25 से 29 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और कर्नाटक के उत्तरी व दक्षिणी आंतरिक हिस्सों में बारिश की संभावना है. वहीं, 24 से 29 अगस्त तक तेलंगाना में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 28-29 अगस्त को केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने का अनुमान है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola