Air India Plane Crash: विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, संबित पात्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Vijay Rupani tragic demise

Vijay Rupani tragic demise

Air India Plane Crash: अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में गुरुवार को एयर इंडिया का एक विमान गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 242 यात्री सवार थे. हादसे के बाद तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है. इसकी पुष्टि बीजेपी सांसद ने की है.

विज्ञापन

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है. इसकी जानकारी बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, “अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है. उनका जाना न केवल गुजरात बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है.”

लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक ऑफ के 5 मिनट बाद हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 242 थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया. टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान क्रैश हो गया. इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे.

पीएम मोदी ने की अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री से बात

विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की. उन्होंने हादसे की जानकारी ली. पीएम मोदी ने अमित शाह और राम मोहन नायडू से अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए.

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों की उड़ाने फिलहाल बंद

एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना के कारण सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से फिलहाल विमानों की उड़ानों को रोक दिया गया है. SVPIA प्रवक्ता ने बताया कि अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola