Air India Plane Crash Report: 21 जुलाई तक बोइंग की सभी विमानों की होगी जांच, AAIB रिपोर्ट पर DGCA की बड़ी कार्रवाई
Air India Plane Crash AAIB report
Air India Plane Crash Report: वायु यान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. डीजीसीए ने बोइंग की सभी विमानों की जांच का आदेश दे दिया है.
Air India Plane Crash Report: अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर AAIB की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों से बोइंग 787, 737 विमानों की फ्यूल स्विच लॉकिंग प्रणाली की जांच करने को कहा है. डीजीसीए ने जांच 21 जुलाई तक पूरी कर लेने का भी निर्देश दिया है.
एएआईबी की रिपोर्ट में क्या है?
एएआईबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दोनों इंजन में ईंधन पहुंचाने वाले स्विच उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड में बंद हो गए थे जिससे वह तुरंत ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. 15 पन्नों वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘कॉकपिट वॉयस रिकार्डिंग’ में सुना गया कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने ईंधन क्यों बंद किया तो जवाब मिला कि उसने ऐसा नहीं किया.
एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में यांत्रिक, रखरखाव समस्या नहीं पायी गयी
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में विमान या इंजन में कोई यांत्रिक, रखरखाव संबंधी समस्या नहीं पायी गयी है.
12 जून को अहमदाबाद में हुआ था विमान हादसा, 260 लोगों की गई थी जान
12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जाने वाली एयर इंडिया का विमान (उड़ान संख्या एआई-171) उड़ान भरने के तुरंत बाद एक दुर्घटनाग्रस्त होकर एक इमारत से टकरा गया था. हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी. विमान में सवार 241 यात्रियों की जान चली गई थी, जबकि एक यात्री जिंदा बच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










