Air India Flight : बीच हवा में विमान का शौचालय जाम, लिया गया फिर ये फैसला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Mar 2025 9:31 AM
Air India Flight
Air India Flight : एयर इंडिया की उड़ान टेक्निकल कारण से बीच रास्ते से वापस शिकागो पहुंच गई. हालांकि बाद में पता चला कि कई शौचालय जाम हो गए थे जिसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा.
Air India Flight : शिकागो से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार को दस घंटे से अधिक की उड़ान के बाद अमेरिकी शहर लौट गया. एयरलाइन ने कहा कि विमान को टेक्निकल कारण से वापस लौटना पड़ा. हालांकि, मामले से अवगत एक सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंजी पीटीआई ने अलग ही खबर दी है. बताया जा रहा है कि विमान को वापस लौटना पड़ा क्योंकि कई शौचालय जाम हो गए थे.
विमान शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस पहुंचा
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान बोइंग 777-337 ईआर विमान से संचालित की गई थी. दस घंटे से अधिक समय की उड़ान के बाद विमान शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस गया. सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया द्वारा संचालित बोइंग 777-300 ईआर विमान में प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए दो सहित कुल 10 शौचालय हैं. इसमें प्रथम, बिजनेस और इकॉनमी श्रेणी की सीट सहित 340 से अधिक सीट हैं.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
विमान में केवल एक शौचालय ही कर रहा था काम
सूत्र ने यह भी कहा कि केवल एक शौचालय ही काम कर रहा था. टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि छह मार्च को शिकागो से दिल्ली की उड़ान एआई126 टेक्निकल कारण के कारण शिकागो लौट गई. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘शिकागो में विमान के उतरने पर सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उससे उतरे. उनकी असुविधा को कम करने के लिए उनके ठहरने की व्यवस्था की गई. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई.’’ प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरे पैसे वापस किए जाएंगे. यदि यात्री चाहें तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा फिर से कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










