Air India Flight : एयर इंडिया के विमान में गड़बड़ी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट लौटी वापस

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Jun 2025 12:24 PM

विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान (File Photo)

Air India Flight : सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के दौरान वापस हांगकांग लौट गई.

विज्ञापन

Air India Flight : एयर इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 तकनीकी खराबी आ गई. इस वजह से विमान उड़ान के बाद वापस हांगकांग लौट गई. यह विमान बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 था और सुरक्षित रूप से हांगकांग एयरपोर्ट पर उतारा गया. फिलहाल तकनीकी खराबी की असली वजह सामने नहीं आई है.

12.20 बजे दिल्ली में उतरना था विमान को

विमान हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतर गया है, सभी यात्री भी उसमें से उतर चुके हैं और विमान का निरीक्षण किया जा रहा है. उड़ान हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली में उतरना था.

एयरलाइन की सुरक्षा को लेकर उठने लगे सवाल

12 जून को एयर इंडिया का एक और विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जो लंदन जा रहा था. इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी, जिससे एयरलाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने पुष्टि की कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है, जिससे इस हादसे के पीछे संभावित कारण की पहचान करने में मदद मिलेगी. इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों सहित कुल 270 लोग मारे गए थे.

विमान के पहियों से धुआं निकला

इससे पहले सेामवार को यूपी की राजधानी लखनऊ से विमान को लेकर एक बड़ी खबर आई. सऊदी एयरलाइंस के 242 हज यात्रियों को लेकर जेद्दा से लखनऊ पहुंचे विमान के उतरते समय पहियों से धुआं निकलने के बाद यहां हवाई अड्डे पर अलार्म बज गया. शहर के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola