Air India Case: फ्यूल स्विच सिस्टम में कोई गड़बड़ी नहीं, एयर इंडिया ने बोइंग विमानों की जांच की

Updated:
विज्ञापन

Air India Case

Air India Case: एयर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 विमानों के फ्यूल स्विच सिस्टम (FCS) का एहतियाती निरीक्षण पूरा कर लिया है. निरीक्षण में FCS में कोई समस्या नहीं पाई गई. एयर इंडिया ने 12 जुलाई को निरीक्षण शुरू किया था और डीजीसीए द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया. नियामक को इसकी सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन

Air India Case: एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने बोइंग 787 और 737 विमानों के बेड़े पर ईंधन नियंत्रण स्विच (एफसीएस) की लॉकिंग प्रणाली का ‘एहतियाती’ निरीक्षण पूरा कर लिया है और उसमें कोई भी समस्या नहीं मिली है.

एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच में फ्यूल स्विच सिस्टम बंद होने की बात कही गई

एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान के 12 जून को हुए भीषण हादसे की जांच के बाद पेश अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने पिछले हफ्ते कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले विमान के ईंधन स्विच बंद कर दिए गए थे. इसके बाद, नागर विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया को 21 जुलाई तक अपने बेड़े में शामिल बोइंग 787 और 737 विमानों में ईंधन स्विच की लॉकिंग प्रणाली का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था.

12 जून को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, 241 लोगों की गई थी जान

एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान 12 जून को लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी जबकि जमीन पर मौजूद 19 लोग भी हादसे में मारे गए थे.

विमानन कंपनी ने क्या बताया?

टाटा समूह की एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘‘ईंधन स्विच की लॉकिंग प्रणाली में निरीक्षण के दौरान कोई भी समस्या नहीं पाई गई.’’ ईंधन नियंत्रण स्विच विमान के इंजन में ईंधन के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं. एयर इंडिया ने कहा कि उसकी दोनों एयरलाइंस ने 14 जुलाई को जारी डीजीसीए के निर्देशों का अनुपालन कर लिया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola