'विमान हादसे को लेकर अभी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी', AAIB ने हादसे में पायलट की भूमिका वाली रिपोर्ट पर जताई नाराजगी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jul 2025 8:58 PM

विज्ञापन

Ahmedabad Plane

Ahmedabad Plane Crash: एएआईबी के महानिदेशक जीवीजी युगंधर ने विदेशी मीडिया की उन रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है, जिसमें कहा गया है कि पायलट की गलती के कारण 12 जून को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. युगंधर ने कहा कि हम जनता और मीडिया दोनों से आग्रह करते हैं कि वे समय से पहले ऐसी बातें फैलाने से बचें जिससे जांच प्रक्रिया की सुचिता को खतरा हो. साथ ही हादसे पर कोई नतीजे निकालने से पहले संयम बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर विदेशी मीडिया की कवरेज पर AAIB ने नाराजगी जाहिर की है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया हाउस की कवरेज गैर जिम्मेदाराना है. ब्यूरो ने कहा कि विदेशी मीडिया हाउस ने लापरवाही भरी कवरेज की है, वो शुरुआती तथ्यों के आधार पर नतीजे निकाल रहे हैं. जांच एजेंसी ने हादसे पर कोई नतीजे निकालने से पहले संयम बरतने की सलाह दी है. विदेशी मीडिया अपनी कवरेज में हादसे के लिए पायलट को जिम्मेदार करार दे रहे है. उन्होंने कहा “विमान दुर्घटना में मारे गये यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और जमीन पर मारे गये लोगों के परिवारों के सदस्यों की संवेदनशीलता का सम्मान करना आवश्यक है.”

जारी है जांच- विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने गुरुवार को कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर किसी निश्चित नतीजे पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि जांच फिलहाल जारी है और अंतिम रिपोर्ट मूल कारणों एवं सिफारिशों के साथ आएगी. एएआईबी के महानिदेशक जीवीजी युगंधर ने अपने बयान में कहा “हमारे संज्ञान में आया है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का कुछ वर्ग बार-बार और चुनिंदा एवं असत्यापित रिपोर्ट के आधार पर नतीजे निकालने का प्रयास कर रहा है. इस तरह की कार्रवाई गैर-जिम्मेदाराना है, खासकर तब जब जांच जारी है.”

हादसे के लिए पायलट की गलती बता रही विदेशी मीडिया

एएआईबी के महानिदेशक जीवीजी युगंधर का बयान विदेशी मीडिया के उन खबरों के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि पायलट की गलती के कारण 12 जून को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. युगंधर ने कहा “हम जनता और मीडिया दोनों से आग्रह करते हैं कि वे समय से पहले ऐसी बातें फैलाने से बचें जिनसे जांच प्रक्रिया की सुचिता को खतरा हो.” महानिदेशक ने कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर तकनीकी और जनहित से संबंधित अपडेट रिपोर्ट जारी करेगा.

क्या है पूरा मामला?

12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय के बाद हादसे का शिकार हो गया था. विमान में 242 यात्री सवार थे. एक यात्री को छोड़कर इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई थी. जिस इमारत पर विमान गिरा था उसमें भी कुछ लोग मारे गए थे. कुल मिलाकर इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola