Agnipath Scheme: पंजाब में अग्निवीरों की भर्ती पर बवाल, सेना की सख्ती के बाद जागी पंजाब सरकार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Sep 2022 5:23 PM
Agnipath Scheme: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर अग्निवीरों की भर्ती में सहयोग करने की बात कही. उन्होंने ट्वीट किया और यह भी कहा कि लापरवाही हुई तो एक्शन लिया जाएगा. सभी उपायुक्तों को सेना के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया.
केंद्र सरकार की सेना में भर्ती को लेकर बनायी गयी अग्निपथ योजना को लेकर पंजाब में बवाल की खबर है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेना ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भर्ती में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था. लेकिन अब खबर है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अग्निवीरों की भर्ती में पूरा सहयोग करना का भरोसा दिया है. सेना ने भी प्रेस वार्ता में बताया कि लुधियाना और गुरदासपुर में भर्ती रैलियां सफलतापूर्वक आयोजित की गयी.
2022-23 के लिए अग्निवीरों की भर्ती अपने कार्यक्रम के अनुसार रहेगा जारी : सेना
भारतीय सेना के सूत्रों के न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती वर्ष 2022-23 के लिए अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है. विशेष रूप से पंजाब में, सिविल प्रशासन के पूर्ण समर्थन से लुधियाना और गुरदासपुर में भर्ती रैलियां सफलतापूर्वक आयोजित की गईं. सूत्रों ने बताया कि पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार उम्मीदवारों का पंजीकरण और फुटफॉल उत्साहजनक रहा है. सेना के सूत्रों ने साफ कर दिया है कि भर्ती रैलियों को पंजाब से किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है.
All Deputy commissioners were directed to provide complete support to Army Authorities
for recruitment of Agniveers in Punjab.
Any laxity shall be viewed seriously.
Every effort will be made to recruit maximum number of candidates in to army from the state. pic.twitter.com/KKDZW9OJoR— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 14, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर अग्निवीर भर्ती रैलियों में सहयोग करने की बात कही
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर अग्निवीरों की भर्ती में सहयोग करने की बात कही. उन्होंने ट्वीट किया और यह भी कहा कि लापरवाही हुई तो एक्शन लिया जाएगा. सभी उपायुक्तों को सेना के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया. पंजाब में अग्निवीरों की भर्ती के लिए किसी भी ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा. राज्य से सेना में अधिक से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.
पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा- अग्निपथ योजना का करते रहेंगे विरोध
एक ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जहां अग्निपथ योजना में सहयोग करने की बात कही है, तो दूसरी ओर उनके कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, हम अग्निपथ योजना की शुरू से विरोध कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










