Live Updates

Agnipath scheme Protest: अग्निवीर योजना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कैप्टन अमरिंदर ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

Agnipath scheme Protest: सेना भर्ती के लिए अग्निवीर योजना के खिलाफ युवाओं का गुस्सा उबाल पर है. योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में जोरदार प्रदर्शन हुआ. ट्रेन में आग तक लगा दी गयी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना पर सरकार को पुनर्विचार करने का सुझाव दिया है.

विज्ञापन

अमरिंदर सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना पर पुनर्विचार का सुझाव दिया

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सहयोगी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की नयी ‘अग्निपत’ योजना पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया. साथ ही आश्चर्य जताया कि सरकार को इस तरह के ‘मौलिख’ बदलाव करने की जरूरत क्यों पड़ी. सेना में कप्तान रहे अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘यह लंबे समय से मौजूद रेजिमेंट के विशिष्ट लोकाचार को कमजोर करेगा.’

मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये

फरीदाबाद पुलिस ने कहा है कि मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं. सभी डीसीपी, एसीपी और स्टेशन एवं आउटपोस्ट के प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं कि वे लगातार पैट्रोलिंग जारी रखें. साथ ही नागरिकों से अपील की गयी है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

हरियाणा के फरीदाबाद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

हरियाणा के फरीदाबाद में जिलों में धारा 144 लगा दिया गया. पुलिस ने कहा है कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस कमिश्नर ने हंगामा करने वालों को सख्त चेतावनी दी है. कहा है कि दंगाइयों से सख्ती से निबटा जायेगा.

इंदौर में युवाओं ने तिरंगे झंडों के साथ सड़क पर उतरकर ‘अग्निपथ’ पर जताया आक्रोश

कम अवधि के लिए संविदा नियुक्ति के आधार पर सैन्य बलों में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ इंदौर के करीब 150 युवा बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरे. उन्होंने शहर के एक व्यस्त चौराहे पर तिरंगे झंडों के साथ प्रदर्शन कर इस योजना पर आक्रोश जताया. सैन्य बलों में भर्ती की लम्बे समय से तैयारी कर रहे युवाओं ने मरीमाता चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार से मांग की कि ‘अग्निपथ’ योजना को तुरंत वापस लिया जाए.

अग्निपथ योजना से युवा नाराज, उन्हें पूर्णकालिक नौकरी नौकरी दी जाए: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध कर रहे सेना में भर्ती के आकांक्षी युवाओं के समर्थन में सामने आए और केंद्र सरकार से अपील की कि युवाओं को सिर्फ चार साल नहीं बल्कि जीवन भर देश की सेवा करने का मौका दिया जाए.

बिहार: कैमूर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगाई आग

बिहार: कैमूर में कई युवाओं ने सशस्त्र बलों के लिए हाल ही में घोषित हुए अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगाई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola