Congress: राधिका खेड़ा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, कहा- मेरे अयोध्या जाने का हो रहा था विरोध

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 May 2024 6:10 PM

विज्ञापन

Congress | ANI, X

Congress: अरविंदर सिंग लवली के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

Congress: अरविंदर सिंह लवली के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस नेता  राधिका खेड़ा ने भी कांग्रेस से किनारा कर लिया है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे भावुक पत्र में उन्होंने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है. पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने कहा कि राम लला की जन्मस्थली अयोध्या धाम हम सभी के लिए बहुत पवित्र स्थान है और मैं खुद को वहां जाने से नहीं रोक सकी. लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे वहां जाने के बाद इतना विरोध झेलना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया. मुझे वहां धकेल दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया, मैं छोटे से लेकर बड़े से बड़े नेतृत्व तक चीखती-चिल्लाती रही , लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला. आज मैंने अपने पार्टी पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि रामलला मुझे न्याय जरूर देंगे.

खरगे को लिखा पत्र

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपने पत्र को पोस्ट भी किया है साथ ही लिखा है कि आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं, साथ ही अपने पद से भी इस्तीफा दे रही हूं. उन्होंने यहा भी कहा कि हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं.अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी.

गौरतलब है कि इससे पहले अपने 30 अप्रैल के एक पोस्ट में भी राधिका खेड़ा ने लिखा था कि पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं. गौरतलब है कि राधिका खेड़ा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में काम कर रही थीं. इके अलावा वो छत्तीसगढ़ में मीडिया कॉर्डिनेटर भी थी. उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से वो हार गई थीं.

कांग्रेस को झटके पर झटका

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है. हाल के दिनों में दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली ने पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली.  लवली दिल्ली में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की गठबंधन का विरोध कर रहे थे. इस कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी. अब एक और कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने भी आज यानी रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

Also Read: Today News Wrap: रांची BSNL ऑफिस में भयंकर आग, कसाब की गोली से नहीं गई थी हेमंत करकरे की जान! पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola