नौकरियों पर संकट? Adidas ने Gurgaon Tech Hub में की छंटनी, 50% प्रतिशत कर्मचारियों को निकाला

Updated:
विज्ञापन

Adidas ने की कर्मचारियों की छंटनी (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Adidas ने अपने गुरुग्राम स्थित इंडिया टेक हब में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 300 से 350 कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं, जिनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेटा साइंटिस्ट जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं.

विज्ञापन

Adidas ने गुरुग्राम स्थित अपने India Tech Hub में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है. Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के करीब 700 कर्मचारियों वाले टेक हब में लगभग 300 से 350 लोगों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं. कंपनी ने 15 सितंबर को टाउन हॉल मीटिंग में कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

यह खबर खास तौर पर IT और टेक सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रभावित कर्मचारियों में Software Engineers, Data Scientists और Data Engineers शामिल हैं. यानी छंटनी सिर्फ सामान्य सपोर्ट भूमिकाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक से जुड़ी विशेषज्ञ नौकरियां भी प्रभावित हुई हैं.

किन कर्मचारियों पर क्या असर पड़ा?

रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को दो समूहों में बांटा गया है. एक समूह को 15 सितंबर को ही एग्जिट लेटर दे दिया गया. वहीं, दूसरे समूह के कर्मचारी 15 दिसंबर तक काम करेंगे, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियां और काम दूसरे कर्मचारियों को सौंप सकें.

ये भी पढ़ें: आदिवासी स्कूलों की बदहाली पर CJP का अभियान, 17 सितंबर से गढ़चिरौली में शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’

Adidas ने छंटनी की वजह क्या बताई?

HT के मुताबिक Adidas ने छंटनी की वजह बताया कि कंपनी अपने बिजनेस की बदलती जरूरतों के हिसाब से Technology organization में कुछ पद कम कर रही है. कंपनी के मुताबिक इसका उद्देश्य संगठन के कुछ हिस्सों को सरल बनाना, महत्वपूर्ण क्षमताओं को मजबूत करना और तेजी से बदल रहे बिजनेस और टेक्नोलॉजी माहौल के लिए खुद को तैयार करना है.

कंपनी ने यह भी कहा कि भारत उसके लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और उसका Technology Hub ग्रोथ, इनोवेशन और डिजिटल बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा. प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी ने “transition assistance” यानी बदलाव के दौरान सहायता देने की बात कही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola