एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर क्या बोले आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल ?
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Jul 2023 8:20 AM
राहुल कनाल ने कहा कि कल यदि लोग कहते हैं कि मैं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले के कारण शिंदे गुट से जुड़ा हूं...तो मैं आपसे हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि कृपया इसकी जांच की जाए.
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर युवा सेना नेता और उद्धव ठाकरे गुट के विधायक राहुल कनाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की हत्या मामले की विस्तृत जांच करने का अनुरोध किया है…और अगर मेरा नाम इसमें (हत्या में शामिल) आता है तो मैं राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं.
आपको बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है. इसके बाद उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की विस्तृत जांच की मांग की. यहां चर्चा कर दें कि पिछले साल आयकर विभाग ने कनाल के ठिकानों पर छापेमारी की थी. वह आदित्य ठाकरे के नेतृत्व वाली युवा सेना की कोर कमेटी का हिस्सा रह चुके हैं.
आप मुझे जूतों से मार सकते हैं: राहुल कनाल
शिवसेना में शामिल होने के बाद राहुल कनाल ने कहा कि कल यदि लोग कहते हैं कि मैं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत या (उनकी पूर्व मैनेजर) दिशा सालियान मामले के कारण आपसे जुड़ा हूं…तो मैं आपसे हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि कृपया इसकी जांच करने का काम किया जाए. यदि मेरा नाम सामने आए तो आप मुझे जूतों से मार सकते हैं. इस मामले में विस्तृत जांच किये जाने की जरूरत है.
Also Read: महाराष्ट्र: उद्धव गुट को एक और झटका, आदित्य ठाकरे का करीबी राहुल कनाल शिंदे गुट में शामिल
आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया
राहुल कनाल के पार्टी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. इस बीच कनाल के पार्टी छोड़ने पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आयी है. उन्होंने भाजपा पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया और कहा कि जो लोग वॉशिंग मशीन में कूदना चाहते हैं, वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं.
#WATCH | Maharashtra: "I have requested CM Eknath Shinde to conduct a detailed investigation in Sushant Singh Rajput and Disha Salian's murder case…And if my name comes up in it (involvement in the murder) I am ready to leave politics," says Rahul Kanal, Yuva Sena leader and… pic.twitter.com/ds3AZFxfrC
— ANI (@ANI) July 2, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










