नाबालिगों से बॉडी पेंट करवाने वाली महिला ने अदालत में दायर की अग्रिम जमानत याचिका
रेहाना फातिमा एक कार्यकर्ता हैं. उन्होंने नाबालिग बच्चों के लिए अर्ध-नग्न तस्वीर खिंचवाते हुए, उन्हें अपने शरीर पर पेंट करने की अनुमति दे रही थी, और इसपर वीडियो बनवा कर सोशल मीडिया पर वायरल करवाया था. इस मामले पर विवाद बढ़ गया. केरल में पुलिस ने एक विवादित वीडियो के मामले में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के आवास की तलाशी ली और उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया. फातिमा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अर्द्धनग्न अवस्था में अपने बच्चे से शरीर पर पेंट करवाती नजर आयीं.
रेहाना फातिमा एक कार्यकर्ता हैं. उन्होंने नाबालिग बच्चों के लिए अर्ध-नग्न तस्वीर खिंचवाते हुए, उन्हें अपने शरीर पर पेंट करने की अनुमति दे रही थी, और इसपर वीडियो बनवा कर सोशल मीडिया पर वायरल करवाया था. इस मामले पर विवाद बढ़ गया. केरल में पुलिस ने एक विवादित वीडियो के मामले में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के आवास की तलाशी ली और उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया. फातिमा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अर्द्धनग्न अवस्था में अपने बच्चे से शरीर पर पेंट करवाती नजर आयीं.
पुलिस ने कहा कि मामले में जांच का सामना कर रही फातिमा तलाशी के समय अपने घर पर नहीं थीं. उन्होंने बताया, ‘‘फातिमा अपना मोबाइल फोन लिए बिना घर से निकल गयी थी. निगरानी से बचने के लिए शायद उन्होंने यह कदम उठाया था.” सोशल मीडिया पर ‘‘बॉडी एंड पॉलिटिक्स’ शीर्षक से ‘आपत्तिजनक’ वीडियो पोस्ट करने के लिए केरल पुलिस की साइबर शाखा ने बच्चों का यौन शोषण से संरक्ष (पॉक्सो) कानून और आईटी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है. इससे पहले, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता ए वी अरूण प्रकाश की शिकायत पर सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के तहत पत्तनमथिटा जिले में पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया. केरल के बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले में 10 दिन के भीतर पत्तनमथिटा जिला पुलिस प्रमुख से एक रिपोर्ट मांगी है.
शुक्रवार को रेहाना फातिमा ने केरल उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की मांग की. अपनी जमानत याचिका में, रोहाना ने कहा कि वह एक ऐसी कार्यकर्ता हैं, जो शरीर के भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं. याचिकाकर्ता ने कहा कि जहां तक बच्चों की बात है तो उन्हें यौन शिक्षा दी जानी चाहिए और शरीर तथा उसके अंगों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए ताकि वे अंगों को केवल यौन संबंधों का साधन ना देखते हुए विभिन्न माध्यमों से देख सकें। उन्होंने कहा कि जनता की नाराजगी अपराध दर्ज करने और मुकदमा चलाने का कारण और तर्क नहीं हो सकती।
कोच्चि शहर पुलिस ने पॉक्सो कानून और आईटी अधिनियम के अनेक प्रावधानों तथा केरल पुलिस की साइबर शाखा की रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘बॉडी एंड पॉलिटिक्स’ शीर्षक से डाले गए वीडियो के सिलसिले में मामला दर्ज किया. इससे पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता ए वी अरुण प्रकाश की शिकायत पर पत्तनमतिट्ठा जिले में एक मामला दर्ज किया गया था. केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जिला पुलिस प्रमुख से 10 दिन के भीतर मामले में रिपोर्ट देने को कहा. सितंबर 2018 में उच्चतम न्यायालय द्वारा सबरीमला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दिये जाने के बाद फातिमा ने मंदिर में प्रवेश का प्रयास किया था, लेकिन हिंदू कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रदर्शन के बाद उन्हें लौटना पड़ा था. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










