अनुराग ठाकुर बोले- प्रामाणिक जानकारी देना मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी, न्यूज गति से ज्यादा जरूरी एक्यूरेसी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Nov 2022 4:59 PM
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशिया-पैसेफिक ब्रॉडकास्टिंग जनरल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जिस गति से सूचना प्रसारित की जाती है, वह महत्वपूर्ण है. लेकिन सटीकता और भी महत्वपूर्ण है.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया की भूमिका को बताते हुए कहा कि न्यूज गति से कहीं अधिक जरूरी है एक्यूरेसी. उन्होंने कहा, प्रामाणिक जानकारी मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है.
सार्वजनिक डोमेन में न्यूज डालने से पहले जांच कर लेनी चाहिए
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूज सार्वजनिक डोमेन में डालने से पहले उसकी जांच की जानी चाहिए. जिससे लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी मिल सके. मंत्री ने एशिया-पैसेफिक ब्रॉडकास्टिंग जनरल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जिस गति से सूचना प्रसारित की जाती है, वह महत्वपूर्ण है. लेकिन सटीकता और भी महत्वपूर्ण है.
फर्जी खबरें तेजी से फैल रही हैं
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, सोशल मीडिया के प्रसार के साथ-साथ तेजी से फर्जी खबरें भी फैल रही हैं. उन्होंने कहा, लोगों तक सही जानकारी पहुंचे, इसके लिए भारत सरकार ने पत्र सूचना कार्यालय में फैक्ट चेक टीम बनायी है. जो गलत सूचनाओं की जांच कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाती है.
संकट के समय मीडिया की भूमिका बड़ी
केंद्रीय मंत्री ने कहा, संकट के समय मीडिया की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है. मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, भूकंप, आतंकवादी हमलों और आग जैसे घटना पर मीडिया को जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की जरूरत है. मीडिया को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवादी हमले के मामले में लाइव रिपोर्टिंग से हमलावरों को सुराग नहीं मिलना चाहिए और उनके बुरे इरादों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










