जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

जालंधर में आप नेता की हत्या (Photo: PTI)

लक्की ओबेरॉय को पांच गोलियां लगीं. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर ओबेरॉय पर हमला किया गया. उनपर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई गईं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

ओबेरॉय अपनी गाड़ी से गुरुद्वारा पहुंचे थे. ठीक उसी वक्त बाइक पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने बताया कि उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola