Uttarakhand Elections 2022: उत्तराखंड के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 18 उम्मीदवारों की लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2022 11:48 PM
Uttarakhand Elections 2022: आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए सबसे पहले अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. आज 18 उम्मीदवारों की सूची जारी हुई. जानें आप की योजना के बारे में...
Uttarakhand Elections 2022: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में अपने 18 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 11 प्रत्याशी गढ़वाल से हैं और 7 उम्मीदवार कुमाऊं से. आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी की यह दूसरी लिस्ट है. अब तक 42 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं.
दिनेश मोहनिया ने मंगलार को जिन 18 उम्मीदवारों के नाम का ट्विटर पर ऐलान किया, वे इस प्रकार हैं:- गुड्डू लाल – थराली (एससी), सुमंत तिवारी – केदारनाथ, अमेंद्र बिष्ट – धनौल्टी, नवीन पिरशाली – रायपुर,रवींद्र आनंद – देहरादून कैंट, त्रिलोक सिंह नेगी – टिहरी, राजू मौर्य – डोईवाला, ममता सिंह – ज्वालापुर (एससी) मनोरमा त्यागी – खानपुर, गजेंद्र चौहान – श्रीनगर, अरविंद वर्मा – कोटद्वार, नारायण सुराड़ी – धारचूला, प्रकाश चंद्र उपाध्याय – द्वाराहाट, तारा दत्त पांडेय – जागेश्वर, सागर पांडेय – भीमताल, डॉ भुवन आर्य -नैनीताल (एससी), जरनैल सिंह काली – गदरपुर, कुलवंत सिंह (किच्छा).
दिनेश मोहनिया ने कहा कि इस तरह पार्टी ने अब तक अपने 42 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं. उत्तराखंड में अभी तक किसी दूसरी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. श्री मोहनिया ने कहा कि जिन लोगों को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है, अब वे जनता के बीच जाकर अपनी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल की गारंटी के बारे में बतायेंगे. ये लोग अपने लिए वोट भी मांगेंगे.
श्री मोहनिया ने बताया कि आम आदमी पार्टी की दस्तक के बाद से ही विरोधियों में खलबली मच गयी है. उन्हें अपनी सियासी जमीन खिसकती नजर आ रही है. वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का लगाव बढ़ रहा है. लोग हमारी नीतियों और अरविंद केजरीवाल की गारंटी से जुड़ रहे हैं. लाखों लोगों ने हमारी पार्टी के साथ पंजीकरण करवा लिया है. उन्होंने कहा कि आम जनता ही पार्टी का चेहरा हैं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की तरह हमारी पार्टी AAP में चेहरों की कोई मारामारी नहीं है.
श्री मोहनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड में लोगों को वो सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो दिल्ली के लोगों को मिल रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब बदलाव चाह रही है. आम आदमी पार्टी सशक्त विकल्प बनकर उभरी है. आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी ने पार्टी के सभी उम्मीदवारों को बधाई दी और अपील की कि वे जी-जान से चुनाव प्रचार में जुट जायें.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










