अभिभावक के Aadhaar की अनुमति के बिना बच्चे नहीं कर पाएंगे इंटरनेट यूज, जानिए क्या है नया डेटा सुरक्षा नियम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Dec 2023 1:57 PM
18 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे को इंचरनेट प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए उसके माता-पिता या अभिभावक की सहमति लेनी होगी. इसके लिए अभिभावक का डिजीलॉकर ऐप या इलेक्ट्रॉनिक टोकन प्रणाली का उपयोग किया जा सकता है. डिजिलॉकर ऐप का उपयोग पेरेंट्स के आधार डिटेल्स पर आधारित है.
New Data Protection Rules: अब बच्चे अपने अभिभावक की अनुमति के बिना डेटा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. सरकार इंटरनेट डेटा के नये नियम पर विचार कर रही है. इसके तहत ऑनलाइन सर्विसेज के इस्तेमाल के लिए बच्चों की उम्र वेरीफाई करने और उनके पेरेंट्स की अनुमति लेने के लिए अब आधार बेस्ड सिस्टम की शुरुआत हो सकती है. बता दें, यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के आने वाले डेटा प्रोटेक्शन रूल्स में शामिल किया गया है. वहीं डेटा ब्रीच को लेकर यूजर्स को जानकारी देने के लिए तकनीकी कंपनियों के लिए दो-चरणीय अधिसूचना उपाय शुरू करना भी प्रमुख प्रस्तावों में से एक है.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डाटा प्रोटेक्शन रूल्स को लेकर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय आगामी 19 दिसंबर को एक बैठक करने वाला है. जिसमें इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स शामिल होंगे. केंद्र सरकार इस मुद्दे पर इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करेगी. बता दें, डिजिटल डेटा संरक्षण अधिनियम को लेकर चार महीने पहले यानी अगस्त में अधिसूचित किया गया था. इससे पहले अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि नियमों को बनाने का काम चल रहा है. उन्होंने यह भी बताया था कि नियम बहुत स्पष्ट भाषा में होंगे.
बदलने होंगे 25 नियम
गौरतलब है कि इस अधिनियम को उपयोग में लाने के लिए कम से कम 25 नियम बनाने होंगे. हालांकि सरकार को किसी भी प्रावधान के लिए नियम बनाने का अधिकार भी दिया गया है जो वह उचित समझे. इसपर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि नियम चुस्त और तकनीक के साथ बदलने की क्षमता वाले होंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि नियम कानून की तरह सरल होंगे.
वेरिफिकेशन के हो सकते हैं दो तरीके
बच्चों के ऑनलाइन सेवा के उपयोग करने से पहले उनकी उम्र को प्रूव करने के लिए एक सिस्टम विकसित करना होगा. इसी को लेकर अधिनियम में यह साफ कर दिया गया है कि कंपनियों को 18 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे को इंचरनेट प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए उसके माता-पिता या अभिभावक की सहमति लेनी होगी. इसके लिए अभिभावक का डिजीलॉकर ऐप या इलेक्ट्रॉनिक टोकन प्रणाली का उपयोग किया जा सकता है. डिजिलॉकर ऐप का उपयोग पेरेंट्स के आधार डिटेल्स पर आधारित है. वहीं, इलेक्ट्रॉनिक टोकन प्रणाली की अनुमति तभी मिलगी जब इसे सरकार अधिकृत करेगी.
Also Read: दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस, 15 मंजिलों वाले 9 टॉवर… पीएम मोदी ने किया सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










