दिल्ली में रिकॉर्ड एक दिन में 1024 नए मामले आए सामने, कुल मामलों की संख्या 16281

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोनावायरस रूकने का नाम नहीं ले रहा, राजधानी में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1024 नए मामले सामने आए है.यह एक दिन में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है.इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 16281 हो गयी है.वहीं अब तक 316 से मौतें हो गयी है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में कोरोनावायरस रूकने का नाम नहीं ले रहा, राजधानी में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1024 नए मामले सामने आए है.यह एक दिन में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है.इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 16281 हो गयी है.वहीं अब तक 316 से मौतें हो गयी है.

विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया की पिछले 24 घंटे में राजधानी में 1024 नए मामले सामने आए है.एक दिन में ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.वहीं 24 घंटे में 300 मरीज भी ठीक हुए है.ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 7495 हो गयी है.फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8470 है.

दिल्ली पुलिस में पहुंचा कोरोना : दिल्ली पुलिस में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है.अब तक 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आ चुके है. हाल ही में पता चला है कि अब कोरोना दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पहुंच गया है. यहां 10-11 पुलिसकर्मी संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मचा हुआ है.दिल्ली में चांदनी महल थाने के बाद मालवीय नगर दूसरा ऐसा थाना है जहां 10-11 पुलिसकर्मी एक साथ कोरोना संक्रमित निकले हैं.

देश भर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 हो गई है, जिसमें 83 हजार लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं. इधर बुधवार तक देश भर में कोरोना वायरस से 64,425 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक देश में 4,337 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola