विमान हाइजैक की धमकी के बाद मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

नयी दिल्ली : मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई हवाईअड्डों में विमान अपहरण की आशंका के बारे में एजेंसियों से खबरें मिलने के बाद देश के इन तीनों बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस को वहां रह रही एक महिला से बीती रात एक ई..मेल मिलने के बाद […]
नयी दिल्ली : मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई हवाईअड्डों में विमान अपहरण की आशंका के बारे में एजेंसियों से खबरें मिलने के बाद देश के इन तीनों बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस को वहां रह रही एक महिला से बीती रात एक ई..मेल मिलने के बाद तीनों हवाईअड्डों पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि ई..मेल में कहा गया कि महिला ने छह लड़कों को इन हवाईअड्डों पर विमान का संभावित अपहरण के प्रयास के बारे में बात करते सुना. मुंबई पुलिस ने यह ई..मेल सभी सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों को भेज दिया. इसके बाद इन हवाईअड्डों पर सभी पक्षों की बैठक बुलाई गई और खुफिया जानकारी को विशिष्ट तथा कार्रवाई योग्य घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










