एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड पर लगा प्रतिबंध हटाया, 14 दिनों के बाद अब उड़ सकेंगे

नयी दिल्ली : एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड पर लगाया गया प्रतिबंध शुक्रवार तत्काल प्रभाव से हटा लिया. गायकवाड द्वारा एयर इंडिया के एक अधिकारी की पिटाई किए जाने की घटना के बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया था और करीब 14 दिन बाद यह पाबंदी हटाई गई. एयर इंडिया के एक प्रवक्ता […]
नयी दिल्ली : एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड पर लगाया गया प्रतिबंध शुक्रवार तत्काल प्रभाव से हटा लिया. गायकवाड द्वारा एयर इंडिया के एक अधिकारी की पिटाई किए जाने की घटना के बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया था और करीब 14 दिन बाद यह पाबंदी हटाई गई.
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक लिखित आदेश के बाद प्रतिबंध हटाया गया है. गायकवाड ने नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना” पर खेद प्रकट किया था. उन्होंने एक तरह से वादा किया था कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी. उन्होंने खुद पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




