EVM में गड़बड़ी : निकली सिर्फ कमल की पर्ची, EC ने मांगी रिपोर्ट DM और SP का ट्रांसफर

नयी दिल्ली/भोपाल :मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार को वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) की जांच के दौरान इवीएम के दो अलग-अलग बटन दबाने पर केवल भाजपा के निशानवाली पर्चियां ही निकलीं. इस मामले के मीडिया में आने के बाद निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से लिया है. शनिवार की सुबह आयोग ने जिला […]
नयी दिल्ली/भोपाल :मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार को वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) की जांच के दौरान इवीएम के दो अलग-अलग बटन दबाने पर केवल भाजपा के निशानवाली पर्चियां ही निकलीं. इस मामले के मीडिया में आने के बाद निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से लिया है. शनिवार की सुबह आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. इसके बाद देर शाम कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर कर दिया.
हालांकि, मध्य प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने इस खबर का खंडन किया है. सलीना ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि इस डेमो के दौरान इवीएम में केवल दो ही बटन दबाये गये. पहला मैंने दबाया, जिससे (भाजपा का निशान) कमल का चिह्न आया और दूसरा वहां मौजूद किसी और व्यक्ति ने दबाया, जिससे (कांग्रेस का निशान) हाथ का पंजा आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




