हैदराबाद : सडक हादसे में आठ की मौत

Updated:
विज्ञापन
हैदराबाद : सडक हादसे में आठ की मौत

हैदराबाद : शहर के बाहरी इलाके में मेदाचल स्थित टोल गेट के समीप हुए सडक हादसे में आठ लोग मारे गए जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बीती रात हुआ. हादसे में कार ने एक खडे हुए वाहन में टक्कर मार दी और तेज […]

विज्ञापन

हैदराबाद : शहर के बाहरी इलाके में मेदाचल स्थित टोल गेट के समीप हुए सडक हादसे में आठ लोग मारे गए जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बीती रात हुआ. हादसे में कार ने एक खडे हुए वाहन में टक्कर मार दी और तेज गति से आता एक अन्य वाहन भी कार से पीछे से जा टकराया.

इसके परिणामस्वरुप कार दोनों वाहनों के बीच में आकर बुरी तरह पिचक गयी और उसमें बैठे आठ लोग मारे गए. मेदाचल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस राजशेखर रेड्डी ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, ‘‘ हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

कार में सवार मारे गए लोग 20 से 30 साल की उम्र के थे और वे तेलंगाना के मेडक जिले के सदाशिवपेट के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि वे कोमपल्ली में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola