ePaper

सोनिया ने नेपाली नेता सुशील कोइराला के निधन पर जताया शोक

Updated at : 09 Feb 2016 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
सोनिया ने नेपाली नेता सुशील कोइराला के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के निधन पर आज शोक जताया और भारत-नेपाल के संबंधों में उनके योगदान का उल्लेख किया. सोनिया ने कहा कि कोइराला ने अत्यंत कठिन समय में देश का नेतृत्व किया और उसे एक गणतंत्र के रुप में बदलने में अहम योगदान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के निधन पर आज शोक जताया और भारत-नेपाल के संबंधों में उनके योगदान का उल्लेख किया. सोनिया ने कहा कि कोइराला ने अत्यंत कठिन समय में देश का नेतृत्व किया और उसे एक गणतंत्र के रुप में बदलने में अहम योगदान दिया.

उन्होंने एक बयान में कहा कि भारत-नेपाल के संबंधों को बढावा देने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. लंबे समय से अवरुद्ध शांति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पिछले साल देश के नए संविधान को लागू करने का श्रेय कोइराला को जाता है. कोइराला का निधन देर रात निमोनिया के कारण हुआ.

79 वर्षीय कोइराला फरवरी 2014 से अक्तूबर 2015 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। वह देश के सबसे बडे राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola