COVID-19 : CRPF के 6 और जवान कोरोना की चपेट में, कुल संख्या 52 हुई
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Apr 2020 10:41 PM
New Delhi: Health workers wearing protective suits are seen in the premises of LNJP Hospital during the nationwide lockdown, in wake of the coronavirus pandemic, in New Delhi, Thursday, April 30, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI30-04-2020_000160A)
दिल्ली स्थित सीआरपीएफ (CRPF) की बटालियन के और छह कर्मियों के कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमित कर्मियों की कुल संख्या 52 (Total number of infected CRPF jawans 52) पहुंच गई है.
नयी दिल्ली : दिल्ली स्थित सीआरपीएफ की बटालियन के और छह कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमित कर्मियों की कुल संख्या 52 पहुंच गई है.
अधिकारियों ने बताया कि वे मयूर विहार फेज-3 में स्थित अर्धसैनिक बल की 31वीं बटालियन के कर्मी हैं. बटालियन के 46 कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और एक सैनिक की मौत होने के कारण इसे पहले ही सील किया जा चुका है.
Also Read: राजधानी रांची में मिले 3 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, झारखंड में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 110
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 89 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से छह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इस यूनिट में अभी तक कुल 52 सैनिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
इससे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 55 वर्षीय एक कर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को मौत हो गई थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत लगभग दस लाख कर्मियों वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली यह पहली मौत थी.
मृतक सीआरपीएफ में उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर तैनात था और कुछ दिन पहले संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था, 55 वर्षीय कर्मी की कोविड-19 संक्रमण से मंगलवार को शाम चार बजे के आसपास मौत हो गई. वह दिल्ली स्थित बल की 31वीं बटालियन में तैनात थे.
केंद्रीय गृहमंत्री ने जवान की मृत्यु पर दुख प्रकट किया था, ट्वीट किया, बहादुर सहायक निरीक्षक मोहम्मद इकराम हुसैन की मृत्यु की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. वह कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ रहे थे. उन्होंने अंतिम सांस तक बीमारी से मुकाबला किया. बल और देश की आतंरिक सुरक्षा के प्रति उनके योगदान से नागरिकों को प्रेरणा मिलती रहेगी.
Also Read: Coronavirus Lockdown : कोरोना संकट के बीच भारत का इकोनॉमी पर फोकस, पीएम मोदी ने बनायी रणनीति
मंत्री ने कहा कि उन्होंने हुसैन के परिजनों से हुसैन के स्वास्थ्य के बारे में दो दिन पहले बात की थी. शाह ने लिखा, एक वीर सिपाही को खोना हमारे लिए ऐसी कमी है जिसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती. पूरा देश और केंद्र सरकार उनके परिवार के साथ खड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










