मुंबई का एक पूर्व पत्रकार बनना चाहता है आईएसआईएस का प्रवक्ता, हिरासत में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2015 10:54 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुंबई के उस शख्स को इराक दूतावास के बाहर हिरासत में ले लिया गया जिसने कहा था कि वह आईएसआईएस का प्रवक्ता बनना चाहता है. वर्ष 2007 में हटा दिए गए एक पूर्व पत्रकार जुबेर अहमद खान ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आईएसआईएस का प्रवक्ता बनने संबन्धी पोस्ट करने के बाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुंबई के उस शख्स को इराक दूतावास के बाहर हिरासत में ले लिया गया जिसने कहा था कि वह आईएसआईएस का प्रवक्ता बनना चाहता है. वर्ष 2007 में हटा दिए गए एक पूर्व पत्रकार जुबेर अहमद खान ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आईएसआईएस का प्रवक्ता बनने संबन्धी पोस्ट करने के बाद मुंबई में अपना घर छोड दिया और आईएसआईएस से जुडने जा रहा था.

उसने वीजा के लिए इराकी मिशन से संपर्क किया और उसके जाने के बारे में जब पूछताछ की गयी तो उसने कहा मैं आईएसआईएस का प्रवक्ता बनना चाहता हूं. दूतावास के अधिकारियों ने फौरन पुलिस को सूचित किया जो पूछताछ के लिए उसे कल ले गयी. सोशल नेटवर्किंग साइट पर आईएसआईएस से जुडने के उसके दावे के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पहले ही उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी थी.

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के दलों ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह मानसिक रुप से अस्थिर है. वह कोई भी चीज पूछे जाने पर बहस कर रहा था जिससे दल आक्रोशित था. कई तरह से उससे पूछताछ की कोशिश की जिससे स्थिति बडी असहज हो गयी.
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे उसे हिरासत में लेने के लिए उसके रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे हैं और उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola