ePaper

राजस्थान में बस पर बिजली की तार गिरी, 25 बारातियों की मौत, दर्जनों झुलसे

Updated at : 12 Jun 2015 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में बस पर बिजली की तार गिरी, 25 बारातियों की मौत, दर्जनों झुलसे

जयपुर : राजस्थान के टोंक जिले के पचेवर थाना इलाके में आज एक बाराती बस में हाई वोल्‍टेज करंट लग जाने की वजह से 25 लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई. टीवी रिपोर्ट के अनुसार बारातियों से भरी बस टोंक जिले के पचेवर इलाके में एक निचे लटकी हुई हाई टेंशन केबल से […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान के टोंक जिले के पचेवर थाना इलाके में आज एक बाराती बस में हाई वोल्‍टेज करंट लग जाने की वजह से 25 लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई. टीवी रिपोर्ट के अनुसार बारातियों से भरी बस टोंक जिले के पचेवर इलाके में एक निचे लटकी हुई हाई टेंशन केबल से सट गई, जिससे बस में हाई वोल्‍टेज करंट दौड़ गई और बस में सवार लगभग 25 लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि पच्चीस अन्य बुरी तरह झुलस गये है. हालांकि मृतकों की संख्‍या में अभी संशय है. जिला कलेक्टर (टोंक) रेखा गुप्ता ने बताया कि पंद्रह बारातियों ने मौके पर ही दम तोड दिया. इधर, पुलिस अघीक्षक दीपक कुमार ने मृतकों की संख्या इससे अधिक बतायी है.

झुलसे बारातियों को टोंक और पचेवर गांव के आस पास के अस्पताल में भेजा गया है. बस उच्च क्षमता के बिजली के ढीले तारों से छु जाने से यह हादसा हुआ है. पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह हादसा बापरदा और सांच गांव के बीच हुआ है. वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola