महाराष्ट्र के 1,200 लोग नेपाल में फंसे, 16 लोगों को वापस लाया गया : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : भूकंप प्रभावित नेपाल में महाराष्ट्र के 1,200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं. राज्य सरकार ने उनमें से करीब 1,000 लोगों से संपर्क किया है, जबकि 16 अन्य लोगों को वापस भारत ले आया गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज यहां कहा कि उनके पास जो फोन आये हैं, उससे […]
मुंबई : भूकंप प्रभावित नेपाल में महाराष्ट्र के 1,200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं. राज्य सरकार ने उनमें से करीब 1,000 लोगों से संपर्क किया है, जबकि 16 अन्य लोगों को वापस भारत ले आया गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज यहां कहा कि उनके पास जो फोन आये हैं, उससे पता चलता है कि महाराष्ट्र के करीब 1,200 लोग नेपाल में फंसे हुए हैं.
उन्होंने कहा कि हमारे पास 1,000 फंसे हुए लोगों की जानकारी है. आज, राज्य के 16 लोगों को भारत वापस ले आया गया है और आज देर शाम तक बडी संख्या में लोग वापस आ जायेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के पास महाराष्ट्र के किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. काठमांडो हवाईअड्डे पर करीब 1,500 भारतीय वापस आने के इंतजार में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




