ePaper

इंजिनियर ने महिला को दूध पिलाने से रोका, बच्चे की मौत

Updated at : 17 Feb 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
इंजिनियर ने महिला को दूध पिलाने से रोका, बच्चे की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के मेदक जिले में श्रम कानूनों के उल्लंघन करने का मामला सामने आया है. यहां एक साइट इंजिनियर ने निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही महिला को उसके बच्चे से हमेशा के लिए दूर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार काम के दौरान उसने बच्चे को कथित तौर पर दो घंटे तक […]

विज्ञापन

हैदराबाद : तेलंगाना के मेदक जिले में श्रम कानूनों के उल्लंघन करने का मामला सामने आया है. यहां एक साइट इंजिनियर ने निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही महिला को उसके बच्चे से हमेशा के लिए दूर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार काम के दौरान उसने बच्चे को कथित तौर पर दो घंटे तक दूध नहीं पिलाने दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई.

घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों में जबरदस्त रोष देखने को मिला. पुलिस अधिकारी ए राम रेड्डी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि घटना सात फरवरी की है जिसके बाद अब मामला अब प्रकाश में आया है. इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी साइट इंजीनियर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है.

बच्चे को मौत के बाद दफना दिया गया था लेकिन पुलिस ने कहा कि जांच के लिए बच्चे का शव दफन स्थल से बाहर निकाला जा सकता है. इंजिनियर पर आरोप है कि महबूबनगर निवासी महिला को उसने लगभग दो घंटे तक बच्चे को दूध पिलाने की अनुमति नहीं दी गई जिससे बाद बच्चे की भूख के कारण मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola