रायगढ़ की भारी बारिश में बह गए 3 हजार सिलेंडर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
मुंबई बाढ़

मुंबई बाढ़

रायगढ़ में एक LPG प्लांट से हजारों सिलेंडर बाढ़ के पानी में बह गए, जिससे प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. इन्हें उठाना खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

Raigarh Cylinder News : मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई प्रकार की समस्याएं सामने आ रही हैं. वहीं गुरुवार को हजारों की संख्या में एलपीजी गैस के सिलेंडर पातालगंगा नदी में तैरते देखे गए. बाढ़ के पानी ने एक बॉटलिंग प्लांट से लगभग 3,000 भरे और खाली एलपीजी सिलेंडरों को बहा दिया. नदी में बहते सिलेंडर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है.

मामला HPCL प्लांट का

मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ का बताया जा रहा है. भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के पातालगंगा LPG प्लांट से हजारों सिलेंडर पातालगंगा नदी पहुंच गए.

प्रशासन की अपील

प्राशासन की लोगों से अपील नदी में अभी भी कई सिलेंडर तैरते हुए या आसपास के इलाकों में समुद्र तट पर बहकर आए होने की आशंका है. इसे देखते हुए, जिला प्रशासन ने लोगों से उन्हें छूने या अपने पास रखने से मना किया है.

अधिकारी को सूचित करें

एनडीटीवी ने बताया कि रायगढ़ के कलेक्टर किशन जावले ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सिलेंडर को घर ले जाने के बजाय तुरंत अधिकारियों को सूचित करें या कंपनी को लौटा दें. प्रशासन ने नागरिकों को यह भी सलाह दी कि वे सिलेंडरों को अपने घरों में जमा न करें और उन्हें शीघ्रता से बरामद करने में अधिकारियों के साथ सहयोग करें.

घर ले जाना हो सकता है खतरनाक

“इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि नदी में बहकर आए सिलेंडरों में गैस है या वे सुरक्षित स्थिति में हैं. जिज्ञासावश या उपयोग के लिए उन्हें उठाना, खोलना या घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है,” एनडीटीवी ने कलेक्टर के हवाले से यह जानकारी दी.

महाराष्ट्र में भारी बारिश

महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जिलों में बाढ़, जलभराव और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रायगढ़ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां नदियों में उफान और निचले इलाकों में पानी भरने से व्यापक चिंता का माहौल है.

IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए मुंबई और ठाणे के लिए "येलो अलर्ट" जारी किया है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने के साथ गरज, मध्यम वर्षा और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है.


विज्ञापन
Alok Pathak

लेखक के बारे में

By Alok Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola