आजम खान ने साक्षी महाराज के बयान की आलोचना की

रामपुर: सपा नेता आजम खान ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज की उस हालिया बयान के लिए आलोचना की है जिसमें उन्होंने हिंदू महिलाओं से चार बच्चे पैदा करने को कहा था. खान ने कल यहां चमरावा इलाके में कहा, ‘‘जब महाराज का एक भी बच्चा नहीं है तो उन्हें दूसरों को चार बच्चे पैदा करने […]
रामपुर: सपा नेता आजम खान ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज की उस हालिया बयान के लिए आलोचना की है जिसमें उन्होंने हिंदू महिलाओं से चार बच्चे पैदा करने को कहा था.
खान ने कल यहां चमरावा इलाके में कहा, ‘‘जब महाराज का एक भी बच्चा नहीं है तो उन्हें दूसरों को चार बच्चे पैदा करने की सलाह देने का क्या अधिकार है.’’उन्होंने प्रधानमंत्री का वस्तुत: उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘बादशाह के भी एक भी औलाद नहीं है.’’ उन्नाव से भाजपा के सांसद के विवादास्पद बयान की विभिन्न राजनैतिक दलों ने आलोचना की थी. यहां तक कि भाजपा ने भी उनके बयान से दूरी बना ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




