शादी ना करने पर पहली बार किसी युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब

Updated:
विज्ञापन
शादी ना करने पर पहली बार किसी युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब

गुंटूर : आंध्रप्रदेश के नल्‍लापाडू जिले में स्थित सरकारी पॉलीटेक्नीक कॉलेज के बाहर एक अजीब सी घटना घटी. कॉलेज की स्नातकोत्तर की एक छात्रा ने कथित तौर पर अपने प्रेमी पूर्व लेक्चरर पर तेजाब फेंका दिया . शादी का वादा करके बाद में उससे मुकर जाने के कारण छात्रा ने लेक्चरर पर यह हमला किया. […]

विज्ञापन
गुंटूर : आंध्रप्रदेश के नल्‍लापाडू जिले में स्थित सरकारी पॉलीटेक्नीक कॉलेज के बाहर एक अजीब सी घटना घटी. कॉलेज की स्नातकोत्तर की एक छात्रा ने कथित तौर पर अपने प्रेमी पूर्व लेक्चरर पर तेजाब फेंका दिया . शादी का वादा करके बाद में उससे मुकर जाने के कारण छात्रा ने लेक्चरर पर यह हमला किया.
बताया जाता है कि आरोपी युवती इस वक्‍त विशाखापत्तनम के आंध्र विश्वविद्यालय में गणित विषय में स्नातकोत्तर की पढाई कर रही है. उसने कॉलेज के गेट पर वेंकटरमण पर तेजाब फेंका.
पुलिस के अनुसार लड़की ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन रखा था. उसकी पहचान सौजन्या के रुप में हुई है. दक्षिण गुंटूर के पुलिस उपाधीक्षक के.नरसिम्हा ने कहा ‘सौजन्या ने नल्लापाडू के सरकारी पॉलीटेक्नीक कॉलेज के प्रवेश द्वार पर वेंकटरमण पर तेजाब फेंका. वेंकटरमण कॉलेज में लेक्चरर हैं और भोजन अवकाश के दौरान बाहर आए थे’.
उन्होंने कहा कि पीडि़त के चेहरे पर जलने के जख्म हैं. हालांकि उसने आरोपी का हाथ पकड़कर उसे पीछे करने की कोशिश की जिससे तेजाब की कुछ बूंदें आरोपी के गाल पर भी गिर गयीं.नरसिम्हा ने कहा कि वेंटरमण ने सौजन्या से शादी का वादा किया था लेकिन उसने पिछले साल किसी और महिला से शादी कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola