निर्भया मामला : दोषियों की फांसी की अगली तारीख के लिए पटियाला कोर्ट जाएंगे तिहाड़ अधिकारी

Updated at : 04 Mar 2020 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
निर्भया मामला : दोषियों की फांसी की अगली तारीख के लिए पटियाला कोर्ट जाएंगे तिहाड़ अधिकारी

निर्भया के पिता ने दोषियों को इस महीने फांसी दिए जाने की उम्मीद जतायी

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निर्भया मामले के चार दोषियों में से एक पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा खारिज कर दिए जाने के बाद तिहाड़ जेल के अधिकारी अभियुक्तों की फांसी की सजा पर तामील के लिए नयी तारीख तय करने की खातिर पटियाला हाउस अदालत जाएंगे.

दूसरी ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 2012 निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले के दोषी पवन कुमान गुप्ता की दया याचिका ठुकराने के बाद पीड़िता निर्भया के पिता ने दोषियों को इस महीने फांसी दिए जाने की उम्मीद जतायी है.

निर्भया के पिता ने कहा, उसके (पवन गुप्ता) पास बस एक विकल्प बचा है… दया याचिका ठुकराए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करना, बाकी सब ये इस प्रक्रिया से गुजर चुक हैं. देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन हमें यकीन है कि न्याय होगा.

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि दोषियों को इस महीने फांसी हो जाएगी और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय होगा. मालूम हो दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 2 मार्च को 2012 के निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में मृत्युदंड की सजा पाए चारों दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी. बीते छह हफ्तों में तीसरा मौका है जब चारों आरोपियों की फांसी की टाली गई थी. चारों दोषियों को मंगलवार सुबह छह बजे एक साथ फांसी दी जानी थी.

गौरतलब है कि 16 दिसम्बर 2012 को दक्षिणी दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा से सामूहिक बलात्कार किया गया था. निर्भया की सिंगापुर के अस्पताल माउंट एलिजाबेथ में इलाज के दौरान 29 दिसम्बर को मौत हो गई थी.

राष्ट्रपति मामले के अन्य तीन दोषियों की दया याचिका पहले ही खारिज की चुके हैं. वहीं एक दोषी राम सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली थी और एक नाबालिग को सजा पूरी करने के बाद सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola