Live Updates

Breaking News Live: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Update: कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट की राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया हास्यास्पद. अमेरिका के अटलांटा के दक्षिण में गोलीबारी की एक घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. आरोपी की तलाश जारी है. मुंबई पुलिस ने सीएमओ पर लगाए गए आरोपों को लेकर संजय राउत को नोटिस भेजा है. देश दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhat khabar.com के साथ…

विज्ञापन

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया.

जमीयत ए इस्लामी हिंद ने UCC पर सुझाव भेजे, कहा- पर्सनल लॉ में दखल ना दे सरकार

जमीयत ए इस्लामी हिंद ने UCC पर सुझाव भेजे, कहा- पर्सनल लॉ में दखल ना दे सरकार.

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत.

वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए वैश्विक संरचना को मजबूत करने पर सीतारमण का जोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय अपराधों, धन शोधन से निपटने और क्रिप्टो मुद्राओं सहित विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए वैश्विक ढांचे को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने ‘कर चोरी, भ्रष्टाचार और धन शोधन से निपटने पर जी20 की उच्च स्तरीय कर संगोष्ठी’ को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि जी20 कानून प्रवर्तन क्षमता को बढ़ाने में विभिन्न देशों की सहायता जारी रखेगा।

भारत और नेपाल को जोड़ने वाली रेल लाइन के कुर्था-बिजलपुरा खंड पर परिचालन शुरू

इंदौर में एक व्यक्ति को आठ साल के एक बच्चे का कथित रूप से धर्मांतरण करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, बच्चा और उसकी मां 2018 में एक ट्रेन से लापता हो गए थे और पिछले कुछ साल से गिरफ्तार आरोपी के साथ रह रहे थे। शिकायतकर्ता को हाल ही में उनके ठिकाने के बारे में पता चला। आरोपी ने बच्चे को अपना बेटा बता कर उसका फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाया है।

नगालैंड में यात्री ट्रेन वाहन से टकराई, कोई हताहत नहीं

नगालैंड के दीमापुर जिले में एक अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को एक यात्री ट्रेन एक वाहन से टकरा गई। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना रंगपहाड़ और दीमापुर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस इलाके से गुजर रही थी। अधिकारी ने बताया कि तभी ठहेक्हू गांव के समीप सड़क पार करने वाले लोगों द्वारा बनाई गई एक अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पर रेल की पटरी पर अचानक से एक वाहन आ गया और ट्रेन से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola