'बीजेपी देश को गुलामी के दौर पर ले जाना चाहती है', नागपुर रैली में राहुल गांधी ने BJP, RSS पर बोला हमला

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'हैं तैयार हम' रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, लोगों को लगता है कि यह राजनैतिक लड़ाई है, जो सही है लेकिन इस लड़ाई की नींव विचारधारा है.

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नागपुर रैली में बीजेपी और संघ पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, सालों तक संघ ने तिरंगा नहीं फहराया. राहुल ने कहा, बीजेपी की सोच राजा-महाराजाओं की तरह है. राहुल ने कहा, भारत की सारी संस्थाओं पर संघ का आज कब्जा हो गया है. उन्होंने कहा, बीजेपी देश को गुलामी के दौर पर ले जाना चाहती है.

देश को गुलामी की दौर में ले जाना चाहती है बीजेपी

कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘हैं तैयार हम’ रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आजादी से पहले हिंदुस्तान की जनता, महिलाओं के कोई अधिकार नहीं थे. दलितों को छुआ नही जाता था, यह RSS कि विचारधारा है. यह हमने बदला है और वे फिर इसे वापस लाना चाहते हैं, हिंदुस्तान आजादी से पहले जहां था वे वहां उसे लौटाना चाह रहे हैं.

Also Read: Congress In Nagpur: रैली में हर कुर्सी के पीछे चिपका है बार कोड, इन 5 लोगों को राहुल गांधी देंगे सर्टिफिकेट

हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को देश का पूरा धन दिया जा रहा : राहुल गांधी

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर राहुल गांधी ने कहा, एक तरफ युवाओं पर आक्रमण किया जा रहा है और दूसरी तरफ हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को देश का पूरा धन दिया जा रहा है. 1,50,000 युवाओं को हिंदुस्तान की सेना और वायु सेना के लिए चुन लिया गया था… मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लागू की और इन युवाओं को आर्मी और वायु सेना में नहीं आने दिया गया.

Also Read: राहुल गांधी की भारत यात्रा से कांग्रेस को नहीं मिलने वाला कोई चुनावी फायदा, भाजपा नेता सुशील मोदी ने किया दावा

देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है : राहुल गांधी

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘हैं तैयार हम’ रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, लोगों को लगता है कि यह राजनैतिक लड़ाई है, जो सही है लेकिन इस लड़ाई की नींव विचारधारा है. बहुत सारी पार्टियां NDA और INDIA गठबंधन में है लेकिन लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है.

कांग्रेस में लोकतंत्र है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने नागपुर की रैली में कहा, भाजपा के विपरीत, कांग्रेस में लोकतंत्र का माहौल है. कांग्रेस का एक कनिष्ठ कार्यकर्ता भी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर सवाल उठा सकता है और उनसे असहमत हो सकता है.

कांग्रेस का उद्देश्य जन कल्याण और भारत के लोगों की प्रगति है : खरगे

कांग्रेस के139वें स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम किया है जो संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित हो. उन्होंने कहा, इंडियन नेशनल कांग्रेस का उद्देश्य जन कल्याण और भारत के लोगों की प्रगति है. हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्ष से हम इस प्रकार के भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष करते आ रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola