ePaper

लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति डी. बी. भोंसले ने दिया इस्तीफा

Updated at : 09 Jan 2020 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति डी. बी. भोंसले ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्लीः लोकपाल के सदस्य न्यायमूर्ति डी. बी. भोंसले ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति भोंसले ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सोमवार को भेज दिया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः लोकपाल के सदस्य न्यायमूर्ति डी. बी. भोंसले ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति भोंसले ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सोमवार को भेज दिया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति भोंसले ने कुछ निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति भोंसले को लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने 27 मार्च 2019 को पद की शपथ दिलायी थी. स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आने वाले 63 वर्षीय भोंसले बंबई उच्च न्यायालय और कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रह चुके हैं.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के लिए हैदराबाद के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर भी उन्होंने 15 महीने (2015-2016) तक अपनी सेवाएं दीं. नियमों के अनुसार, लोकपाल पैनल में एक अध्यक्ष और अधिकतम आठ सदस्य होने का प्रावधान है.इनमें से चार का न्यायतंत्र से होना जरूरी है।
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola