ePaper

CAA विरोध : दरियागंज हिंसा में गिरफ्तार 15 लोग दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये

Updated at : 21 Dec 2019 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
CAA विरोध : दरियागंज हिंसा में गिरफ्तार 15 लोग दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को दरियागंज में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गये 15 व्यक्तियों को दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हिंसा में गिरफ्तार 15 लोगों को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया. पुलिस ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को दरियागंज में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गये 15 व्यक्तियों को दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हिंसा में गिरफ्तार 15 लोगों को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया. पुलिस ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था. गिरफ्तार किये गये लोगों में एक नाबालिग है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसकी उम्र 23 साल है. सुनवाई के दौरान वकीलों ने अदालत से जांच अधिकारी को यह निर्देश देने का अनुरोध किया कि वह बतायें कि चंद्रशेखर आजाद कहां हैं.

गौरतलब है कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में हुई हिंसा के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. आजाद के संगठन ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक मार्च आयोजित की थी, जबकि पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी. शुक्रवार शाम में मार्च के दौरान जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वह चकमा देकर वहां से निकल गये और बाद में मस्जिद के भीतर दिखे. पुलिस ने बताया कि आजाद शनिवार सुबह जामा मस्जिद से बाहर निकले और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. हिरासत में लिये जाने के बाद आजाद को चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में रखा गया था, क्योंकि उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.

पुलिस ने बताया कि आजाद को बाद में मध्य दिल्ली जिला पुलिस को सौंप दिया गया. गिरफ्तारी के बाद आजाद को चिकित्सकीय जांच के लिए एक अस्पताल ले जाया गया. पुलिस को संदेह है कि उन्होंने भीड़ को दिल्ली गेट के पास भड़काया जिससे भीड़ हिंसक हो गयी और एक कार फूंक दी. पुलिस के अनुसार, हिंसा मामले में गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की कुल संख्या अब 16 हो गयी है. प्रदर्शनकारी जामा मस्जिद से जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाल रहे थे, लेकिन दिल्ली गेट के पास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने उन्हें रोक लिया था. इसके बाद प्रदर्शनकारी हिंसक हो गये और एक कार और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठी चार्ज किया और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया. शुक्रवार को आजाद ने अपने समर्थकों से कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का आह्वान किया था. उन्होंने ट्वीट किया, जो हिंसा में लिप्त हैं वे हमारे लोग नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola