दिल्ली गोवा के DGP प्रणब नंदा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीःगोवा के पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा का बीती रात नयी दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने नंदा की मौत की पुष्टि की. वह शुक्रवार को गोवा में आधिकारिक समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली के दौरे पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीःगोवा के पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा का बीती रात नयी दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने नंदा की मौत की पुष्टि की. वह शुक्रवार को गोवा में आधिकारिक समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली के दौरे पर थे. उ

विज्ञापन

न्होंने कहा कि हमें उनके परिवार द्वारा उनके निधन की खबर मिली. दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया. यह स्तब्ध करने वाला था. नंदा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी थे जिन्हें गृह मंत्रालय द्वारा इस साल 25 फरवरी को गोवा स्थानांतरित कर दिया गया था. भाजपा नेता और पूर्व सांसद नरेंद्र सवाइकर ने ट्वीट किया, गोवा पुलिस महानिदेशक श्री प्रणब नंदा (आईपीएस) के निधन की खबर से दुखी हूं. मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ओम शांति.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola