ePaper

काॅरपोरेट कर में कटौती पर बोले अमित शाह- निवेशकों के लिए और आकर्षक बनेंगे भारतीय बाजार

Updated at : 20 Sep 2019 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
काॅरपोरेट कर में कटौती पर बोले अमित शाह- निवेशकों के लिए और आकर्षक बनेंगे भारतीय बाजार

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कॉरपोरेट कर की दरें कम किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार भारत को बड़ा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन फैसलों से भारतीय बाजार संभावित निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनेंगे. अमित शाह ने अपने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कॉरपोरेट कर की दरें कम किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार भारत को बड़ा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन फैसलों से भारतीय बाजार संभावित निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनेंगे.

अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार भारत को बड़ा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और पूर्व के एफडीआई राहत संबंधी फैसलों के साथ यह निर्णय इस उद्देश्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने कहा, मैं इन साहसिक फैसलों की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं. भाजपा अध्यक्ष ने कहा, काॅरपोरेट कर को व्यवहारिक बनाने की मांग लंबे समय से प्रतिक्षित थी और यह अब हकीकत बन गयी है. इस कदम से हमारे काॅरपोरेट वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनेंगे और हमारे बाजार संभावित निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनेंगे.

गौरतलब है कि सरकार ने आर्थिक वृद्धि दर को गति देने के लिए बड़ी घोषणा करते हुए शुक्रवार को कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घटा दी. अब घरेलू कंपनियों के लिये सभी अधिशेषों और उपकर समेत कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर 25.17 प्रतिशत होगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नयी दर इस वित्त वर्ष के एक अप्रैल से प्रभावी होगी. दर कम करने तथा अन्य घोषणाओं से राजस्व में सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola